2 часы - перевести

आज रक्षाबंधन महोत्सव के सातवें दिन बहनों द्वारा मिला भव्य स्वागत मेरे लिए केवल एक आयोजन का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्षों से संजोए उस भाई-बहन के रिश्ते की सबसे खूबसूरत अनुभूति है।
हजारों बहनों का स्नेह, उनके हाथों में सजी राखियां, आंखों में अपनापन और दिल से निकली दुआओं ने आज के इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया। बहनों का यह प्यार देखकर मन भावुक हो उठा और एक बार फिर महसूस हुआ कि रिश्ते खून से ही नहीं, विश्वास और भावनाओं से भी बनते हैं।
मेरी हर बहन का यह स्नेह मेरे लिए सबसे अनमोल पूंजी है। आपकी राखी मेरी कलाई पर ही नहीं, मेरे हृदय पर बंधती है और मुझे समाज के प्रति अपने भाई होने का दायित्व निभाने की प्रेरणा देती है।
बहनों का यह अथाह स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे… यही मेरी सबसे बड़ी कामना है। रक्षाबंधन महोत्सव — रिश्तों के उत्सव का सातवां दिन, स्नेह के नाम।
#sevakajaykapoor #rakshabandhan #bjp #kanpur #bahanfoundationrakhimahotsav

image
image
image
image