2 Std - übersetzen

हरदोई के कलयुगी टीचर ने स्कूल में छात्रा को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में मौत; हाथ में फ्रैक्चर, आखिरी वीडियो में बोली- “गुरुजी ने बहुत मारा था”
हरदोई में टीचर की पिटाई से घायल छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके दाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मौत से पहले छात्रा का आखिरी वीडियो सामने आया है। इसमें वह बता रही है कि गुरुजी ने उसे बुरी तरह पीटा था।
बीएसए प्रभात मिश्रा ने सोमवार को प्रधानाध्यापक और आरोपी टीचर को निलंबित कर दिया। बीईओ ने स्कूल पहुंचकर मामले की जांच की। छात्रा के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। मामला भरखनी ब्लॉक के साहुआपुर स्थित संविलियन विद्यालय का है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के साहुआपुर के रहने वाले उमेश दीक्षित किसान हैं। उनकी 13 साल की बेटी क्षमा दीक्षित कक्षा-8 में पढ़ती थी। पिता उमेश दीक्षित के मुताबिक, 20 अगस्त को स्कूल में क्षमा का एक छात्रा से विवाद हो गया था। क्षमा ने इसकी शिकायत शिक्षक राजेंद्र कुमार गंगवार से की।
आरोप है कि शिकायत के बाद शिक्षक ने क्षमा को ही डंडों से पीट दिया। पिटाई से उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घर पहुंचकर क्षमा ने घरवालों को पूरी घटना बताई। इसके बाद घरवाले उसे सीएचसी ले गए। जांच में हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। डॉक्टरों ने उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया।
छात्रा की पिटाई की जानकारी मिलने पर पिता उमेश दीक्षित स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस समय टीचर राजेंद्र कुमार गंगवार ने बच्ची का इलाज कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, बाद में वह अपने वादे से मुकर गए।
26 अगस्त को क्षमा की हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल ले गए। वहां उसे भर्ती कराया गया। 30 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।बेटी की मौत के बाद 30 अगस्त को पिता उमेश दीक्षित ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

image