2 ساعة - ترجم

कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की बेटी नेहा सांगवान का भारतीय टीम में चयन! 🇮🇳
कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द की बेटी नेहा सांगवान ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार प्रदर्शन के दम पर U-23 भारतीय महिला कुश्ती टीम में 62 किलोग्राम भार वर्ग में जगह बनाई है। 🤼‍♀️💪
आज दिल्ली के IG Stadium में आयोजित चयन ट्रायल में नेहा का भारतीय टीम के लिए चयन हुआ।
अब नेहा 12 से 18 अक्टूबर 2026 तक लास वेगास, **** में आयोजित होने वाली U-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। 🇮🇳🌎
यह उपलब्धि कृष्ण अखाड़ा खानपुर खुर्द, परिवार और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। नेहा को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए ढेरों शुभकामनाएं। ❤️🇮🇳
मेहनत जारी है, लक्ष्य तिरंगा है।

image