10 часы - перевести

प्यार की कहानी में आया ऐसा ट्विस्ट, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी! 😳
महाराष्ट्र में MPSC Drug Inspector परीक्षा से जुड़ा पेपर लीक मामला सामने आया, जिसमें रुतुजा नाम की अभ्यर्थी का नाम भी सामने आया। आरोप है कि परीक्षा से पहले लीक हुआ प्रश्नपत्र उसके पिता ने ₹5 लाख की एडवांस रकम देकर हासिल किया और बाद में रुतुजा तक पहुंचाया।
रुतुजा ने कथित तौर पर वही पेपर अपने बॉयफ्रेंड गौरव के साथ भी शेयर कर दिया। परीक्षा हुई और रिजल्ट आया तो रुतुजा ने भर्ती प्रक्रिया में 7वीं रैंक हासिल कर ली। 🎯
लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट इसके बाद आया…
दोनों का ब्रेकअप हो गया। 💔
गौरव ने कथित तौर पर गुस्से में MPSC को ईमेल करके अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड और पेपर लीक की शिकायत कर दी। बाद में उसे एहसास हुआ कि लीक पेपर उसके पास भी आया था, इसलिए वह खुद भी जांच के दायरे में आ सकता है। उसने शिकायत वापस लेने की कोशिश की, लेकिन तब तक जांच शुरू हो चुकी थी।
आखिरकार मामले में शामिल बताए जा रहे लोगों पर कार्रवाई हुई और गौरव भी गिरफ्तार हुआ। 🚨
कहते हैं ब्रेकअप के बाद लोग एक-दूसरे को ब्लॉक करते हैं…
यहां तो ब्रेकअप के बाद पूरा पेपर लीक ही खुल गया! 😂📄
प्यार में भावनाएं शेयर हुई थीं… ब्रेकअप के बाद सबूत शेयर हो गए! 😅

image