9 hrs - Translate

यूपी के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के फूलत गांव स्थित दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर प्रशासन की ध्वस्तीकरण का"र्रवाई छठे दिन भी जारी रही। शनिवार शाम 4 बजे तक चली इस का"र्रवाई में बुलडोजर और पोकलेन मशीनों से मदरसे की सभी इमारतों और मीनार को गिरा दिया गया। मौके पर रतनपुरी और खतौली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई ग्राम सभा की भूमि पर अ"वैध निर्माण को लेकर की गई है। राजस्व विभाग की जांच में मदरसे की जमीन को सरकारी जमीन पाया गया था, जिसके बाद 17 अगस्त को इसे सरकारी भूमि घो"षित कर दिया गया और निर्माण को अ"वैध करार दिया गया था। इसी के आधार पर तहसीलदार और एडीएम स्तर की जांच के बाद ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया। इस मदरसे पर योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने हिंदू युवक-युवतियों के धर्मांतरण का आरोप लगाया था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार शिकायत के आधार पर पुलिस ने मदरसे के संचालक मौलाना हिफजुर्रहमान अंसारी और उनके दो बेटों जुबैर अंसारी और जुनैद अंसारी के खि"लाफ बीएनएस की धारा 352/351(2) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 की धारा 3/5(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस दोनों बेटों को पहले ही गि"रफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुई इस कार्रवाई में पिछले 6 दिनों से मदरसा प्रशासन खुद ही पुलिस की निगरानी में अ"वैध निर्माण को हटा रहा है।

image