10 horas - Traduzir

♿ व्हीलचेयर ने रास्ता नहीं रोका, हौसले ने मंजिल तक पहुंचाया!

मुजफ्फरपुर के प्रत्यूष प्रभाकर ने 70वीं BPSC परीक्षा में 1098वीं रैंक हासिल कर बिहार प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई और SDM पद के लिए चयनित हुए। करीब 10 वर्षों से व्हीलचेयर पर निर्भर प्रत्यूष ने वर्षों की मेहनत और सेल्फ-स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया।

यह उनका चौथा प्रयास था। शुरुआती असफलताओं के बावजूद उन्होंने तैयारी नहीं छोड़ी और आखिरकार अपने लक्ष्य को हासिल कर लिया। उनकी कहानी बताती है कि सफलता के रास्ते में सबसे बड़ी ताकत शरीर नहीं, दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और लगातार मेहनत होती है। 🙏

प्रत्यूष प्रभाकर को इस शानदार उपलब्धि के लिए दिल से बधाई! 🇮🇳

image