18 Std - übersetzen

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक चमत्कार की बात सामने आई है। रसुवा में मलबे के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची तीन दिनों के बाद जीवित निकली है। रसुवा जिले के टिमुरे में मिट्टी के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची को सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार शाम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस बच्ची को आज यानी शनिवार को काठमांडू लाया गया। भोटेकोशी बाढ़ में फंसे लोगों की त"लाश और बचाव अभियान में जुटी सशस्त्र पुलिस टीम को मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत खोज अभियान शुरू किया और मिट्टी के नीचे दबी बच्ची को ढूंढकर बाहर निकाला। बचाव के बाद बच्ची को सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के बॉर्डर आउट पोस्ट, टिमुरे लाया गया। उसकी हालत लगातार कमजोर होती जा रही थी, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को ही हेलिकॉप्टर से उसे काठमांडू लाने का प्रयास किया गया। हालांकि, रात का समय और प्रतिकूल मौसम के कारण बच्ची को उपचार के लिए काठमांडू लाना मुश्किल हो गया। इसलिए आज दोपहर में इस बच्ची को काठमांडू लाया गया है जहां अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

image