18 ore - Tradurre

वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत ने जीत लिया दिल

कानपुर देहात की नीतू द्विवेदी करीब दो महीने से घर की पानी की सप्लाई बंद होने की परेशानी झेल रही थीं। बैसाखियों के सहारे कई दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद उन्होंने अपनी समस्या एसपी श्रद्धा पांडेय के सामने रखी। मामला जल विभाग से जुड़ा होने के बावजूद एसपी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान कराया।

समस्या दूर होने के बाद नीतू अपनी बेटी के साथ करीब 25 किलोमीटर दूर से एसपी कार्यालय पहुंचीं। इस बार उनके हाथ में शिकायत नहीं, बल्कि शुक्रिया के तौर पर एक पेन था। मुलाकात के दौरान नीतू भावुक हो गईं और एसपी श्रद्धा पांडेय ने उन्हें गले लगा लिया।

कभी-कभी एक छोटी सी मदद किसी के लिए बहुत बड़ी राहत बन जाती है। यही इस मुलाकात की सबसे खूबसूरत तस्वीर है।

image