19 uur - Vertalen

आज कृष्णा हॉस्पिटल में उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष, आदरणीय श्री अनिल कपूर डब्बू जी की पूज्य माता जी से मिलकर उनका हालचाल जाना। उनका स्नेहिल और आत्मीय प्रेम मुझे सदा ही मिलता रहा है, उनके हाथों से प्रेमपूर्वक बनाई हुई रोटियाँ भी मैंने कई बार खाई हैं।

आज जब अस्पताल में उनसे बातचीत हुई, तो मन को बहुत तसल्ली मिली—आखिरकार मां तो मां ही होती है और मां तो सबकी साझी होती है, माता जी से बात करते हुए मुझे अपनी माँ के साथ बिताए वे पल गहराई से याद आ गए, जब मैं उनके पास बैठकर ऐसे ही बातें किया करता था।

image