3 uur - Vertalen

आज विद्युत मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं समिति के माननीय सदस्यों के साथ सहभागिता की। बैठक में मंत्रालय एवं उसके अधीनस्थ विभागों के विभिन्न प्रशासनिक एवं राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिकतम एवं प्रभावी प्रयोग को सुनिश्चित करने से जुड़े विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान आधिकारिक कार्यों, पत्राचार तथा अन्य प्रशासनिक गतिविधियों में हिंदी के प्रयोग को और अधिक बढ़ावा देने, राजभाषा संबंधी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कार्यस्थल पर हिंदी के सहज एवं व्यापक उपयोग को प्रोत्साहित करने पर विशेष बल दिया गया।
हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और जन-जन से जुड़ाव की सशक्त कड़ी है। इसकी सरलता, सहजता और व्यापक स्वीकार्यता प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुगम एवं जनोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

image