सरकारी बैठकों में बदलेगा नाश्ते का मेन्यू!
महाराष्ट्र के सरकारी और अर्ध-सरकारी संस्थानों की बैठकों, ट्रेनिंग, कॉन्फ्रेंस, सरकारी कार्यक्रमों और कैंटीन में अब समोसा-पकौड़े जैसे ऑयली स्नैक्स की जगह हेल्दी और पौष्टिक भोजन को बढ़ावा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस पहल पर जोर दिया गया। नए हेल्दी मेन्यू में मौसमी फल, केला, सेब, अमरूद, पपीता, उबले अंडे, उबली दालें, पोहा और इडली-सांभर जैसे विकल्प शामिल किए जाएंगे।
इस फैसले को आईएएस तुकाराम मुंढे की फूड सेफ्टी ड्राइव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
अब सरकारी बैठकों में स्वाद के साथ सेहत पर भी जोर रहेगा।
#maharashtra #tukarammundhe