1 h - Translate

कुछ खबरों पर सचमुच यकीन नहीं होता और मन बार-बार यही कहता है कि काश! यह खबर गलत हो। आज मैंने अपने एक ऐसे प्रिय मित्र को खो दिया है, जिसकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता; यह मेरे लिए एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व दायित्वधारी श्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट जी का जाना भाजपा संगठन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

image