23 horas - Traducciones

₹30 हजार से ₹25 लाख टर्नओवर की कहानी

जब पहला इंटरनेट कैफे बिजनेस पूरी तरह ठप्प हो गया, तो भोपाल के अभिषेक साहू ने हार नहीं मानी। उन्होंने ₹30,000 का छोटा सा लोन लिया और यूट्यूब के जरिए तरह-तरह की सैंडविच बनाने का हुनर सीखा। इसके बाद उन्होंने स्ट्रीट फूड के तौर पर 'हरि हर सैंडविच' की शुरुआत की।

शुरुआत भले ही छोटी थी, लेकिन उनके अनूठे स्वाद और मेहनत के दम पर ग्राहकों का भरोसा जीतता गया। आज उनकी सैंडविच शॉप पर वीकेंड्स में 1000 से ज्यादा सैंडविच बिकते हैं और लोगों को आर्डर के लिए आधे घंटे इंतजार करना पड़ता है। ₹30,000 के लोन से शुरू हुआ यह सफर आज हर महीने करीब ₹25 लाख रुपये के टर्नओवर वाले सफल स्ट्रीट फूड ब्रांड में बदल चुका है।

image