31 m - Translate

यूपी के फतेहपुर जिले में 5 मर्डर मिस्ट्री👇
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र स्थित बीकमपुर गांव में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अपनी पत्नी के पिछले 9 सालों से अलग रहने और ससुराल पक्ष द्वारा विवाद न सुलझाने से नाराज दामाद पवन विश्वकर्मा (5 ने सो रहे ससुरालियों पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी पवन बुधवार शाम अपने साले राजू (55) को बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने साथ ले गया और रात में अकेले लौटा। इसके बाद देर रात करीब 2 बजे उसने सो रहे साले के तीन बेटों—खाटू उर्फ राजकरन, प्रदीप और गोरे पर तलवार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आए दूसरे साले राजेश और उसकी पत्नी बुद्धा पर भी उसने तलवार से जानलेवा वार कर दिए, जिससे 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी पवन को चारों तरफ से घेरकर उसके हाथ से तलवार छीन ली और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी अभिमन्यु मांगलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस लापता साले राजू की तलाश में जुटी हुई है और आरोपी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विस्तृत कानूनी कार्रवाई कर रही है।
#fatehpurnews #fatehpurcrime #aongpolice #upnews #upcrime #crimenews #breakingnews #hindinews #uttarpradeshnews See less
— feeling excited at Dehradun, Uttarakhand.

image