2 saat - çevirmek

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के परिसर में भक्ति और उल्लास से सजा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व।
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और विश्वविद्यालय परिवार ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं को स्मरण किया।
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य, अनुशासन और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी शिक्षाएँ आज भी युवा पीढ़ी को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने का संदेश देती हैं।
विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीकृष्ण!
#जन्माष्टमी #श्रीकृष्ण #हरियाणाखेलविश्वविद्यालय #janmashtami #krishnajanmashtami

image
image
image