CJP प्रोटेस्ट में शामिल रहीं निशु आजाद के पिता पर प्रदर्शन के दौरान हमला करने के आरोपित इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया है।
उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को हंगामे के बाद हिरासत में लिया है। मामला एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद चर्चा में आया, जिसमें भारद्वाज ने कथित तौर पर निशु के पिता का सिर फोड़ने का दावा किया था।
वायरल वीडियो के बाद बढ़ा दबाव
वायरल वीडियो में स्वतंत्र भारद्वाज निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमले को लेकर कथित तौर पर बयान देते नजर आए। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के सिर पर गंभीर चोट लगी और उन्हें 60 टांके लगे।
वीडियो में भारद्वाज ने यह भी कथित तौर पर कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद उन्हें जेल नहीं भेजा गया और वह रातभर बाहर रहे। इसके बाद सीजेपी, जिसने जंतर-मंतर पर जुलाई में प्रदर्शन आयोजित किया था, ने आरोपित के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया।
#cjp #swatantrabhardwaj #dainikjagran