2 horas - Traduzir

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. खास बात यह रही कि जेल में बंद चार महिला कैदियों के साथ उनकी छोटी बच्चियां भी जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुईं. इन चार बच्चियों में नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान की बेटी भी शामिल थी. मुस्कान की बेटी की उम्र अभी सिर्फ 8 महीने है. इस मौके पर जेल परिसर में पूजा-अर्चना की गई.

मीडिया से बात करते हुए जेल अधीक्षक हरिबंस पांडे ने बताया कि मुस्कान की बेटी अभी सिर्फ 8 महीने की है और उसका जन्म जेल में ही हुआ था. इसी वजह से उसे राधा के रूप में तैयार किया गया था.

#krishnajanmashtami #bluedrum #muskan

image