एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की ओर से 'जौहर' पर की गई बातों पर बिहार की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने बहुत ही आपत्तिजनक बयान करार दिया था। मैथिली ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने इतने आत्मविश्वास के साथ ऐसी बातें कहीं, वो बिल्कुल भी ठीक नहीं था।
मैथिली ठाकुर ने रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि अगर स्वरा भास्कर को विषय की समझ नहीं है, तो उन्हें इस पर बोलने से बचना चाहिए। उन्हें पहले मामले को ठीक से समझना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। दरअसल फिल्म पद्मावत में 'जौहर' के चित्रण की आलोचना करते हुए स्वर भास्कर ने कई सवाल उठाये। स्वर भास्कर ने फिल्मी के आखिरी दृश्य से मिलने वाले संदेश पर सवाल उठाए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने सवाल किया था कि क्या दुष्कर्म किसी महिला की जिंदगी का अंत है? यह दृश्य बहुत ही आपत्तिजनक है।
#swarabhasker #maithilithakur