7 heures - Traduire

तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय से लगभग एक साल बड़े वाई एस जगन मोहन रेड्डी की इंडिया गठबंधन में एंट्री हो सकती है। दक्षिण के पांच राज्यों में तीन में अकेले और तमिलनाडु में विजय के साथ सत्ता में साझीदार कांग्रेस अब आंध्र को लेकर गंभीर हो गई है। पिछले दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी को एक पक्का कांग्रेसी और गरीबों का मसीहा बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की है।

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित 'डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी अवॉर्ड 2026' समारोह के दौरान खरगे ने वाईएसआर की राजनीतिक यात्रा, उनके सिद्धांतों और उनकी जन-कल्याणकारी नीतियों को याद किया। इसके बाद से चर्चा शुरू हो गई है कि क्या खरगे ने जगन मोहन रेड्डी को इंडिया गठबंधन में लाने का रोडमैप तैयार कर दिया है। कांग्रेस ने डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी की बेटी शर्मिला पर दांव खेला था। जो सफल साबित नहीं हुआ। ऐसी चर्चा है परिसीमन के मुद्दे पर राजशेखर रेड्डी के बेटे जगनमोहन अब कांग्रेस की तरफ बढ़ सकते हैं। यह चर्चा ऐसे वक्त पर सामने आई है जब आंध्र के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्‌डी को तमिलनाडु को नए राज्यपाल के तौर देखा जा रहा है।

#jaganmohanreddy #ysrcp #congress

image