22 uur - Vertalen

जबरन रूसी आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज भारत से रूस में वर्क वीजा पर काम कर रहे इंजीनियर चंदन गुप्ता की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है. स्नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रूसी प्रशासन पर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस ने बिना किसी कारण के उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है और सेना में भेज दिया जाएगा.

रात को पुलिस ले गई

स्नेहा अपनी वीडियो में कह रही हैं कि मेरा नाम स्नेहा गुप्ता है. मैं मॉस्को में रहती हूं. मेरे हस्बैंड चंदन गुप्ता यूफ्लेक्स कंपनी पॉलीफिस में इंडिया की कंपनी है. दिल्ली 62 सेक्टर 62 नोएडा की और इन लोगों ने यहां पर मेरे हस्बैंड हाई क्वालिफाइड वीजा पर हम सब रह रहे हैं. मेरे हस्बैंड इंजीनियर हैं और कंपनी के थ्रू आए हैं यूफ्लेक्स के थ्रू. उनका पासपोर्ट नंबर है वी781317 और कानपुर उत्तर प्रदेश उनका एड्रेस है और मैं माननीय मुख्यमंत्री मंत्री जी से मेरा आग्रह है योगी जी से कि यहां पर पुलिस उनको पकड़ के ले गई है रात में 12:30 बजे के आसपास पुलिस लेकर गई है और कुछ भी नहीं किया.

रश्यिन आर्मी में डाल देंगे

स्नेहा ने आगे कहा, कल मॉस्को डे था और ये लोग परेशान करके फंसा के अब वो जेल में डाल दिए हैं वो निकाल नहीं रहे हैं. माननीय मुख्यमंत्री जी ना मुझे यहां की लैंग्वेज आती है मेरे साथ मेरा 10 साल का बच्चा है और हम यहां से कैसे निकले. मेरे हस्बैंड को प्लीज उनकी हेल्प करिए उनको निकालिए क्योंकि यहां पर रशियन आर्मी में लोगों को भेज दिया जा रहा है जबरदस्ती. इनके पास आर्मी में लोगों की कमी है. प्लीज मेरी विनती है कि मेरे वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग यह मुख्यमंत्री तक पहुंचाएं क्योंकि यहां पर लोगों को ऐसे ही फंसा के और भेज कहां पर भेज देते हैं कुछ पता नहीं चलता है.

एम्बुलेंस के शीशे तोड़े

सूत्रों के मुताबिक चंदन गुप्ता और उनके दोस्त श्री आशीष को शनिवार, 05 सितंबर 2026 की रात लगभग 11:30 बजे रेड स्क्वायर इलाके में हिरासत में लिया गया. उन पर नशे में होने और पास खड़ी एम्बुलेंस के शीशे तोड़ने का आरोप है. फिलहाल उन्हें मॉस्को के बाउमानस्काया पुलिस स्टेशन में हिरासत में रखा गया है.

दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया है और उन्हें रिहा करने का अनुरोध किया है. साथ ही, उनसे मिलने की इजाज़त (कॉन्सुलर एक्सेस) भी मांगी गई है.

image