4 horas - Traduzir

माता-पिता की इकलौती संतान होने की वजह से लोग ताने देते थे। लेकिन मोहिता शर्मा ने ठान लिया था कि वे अपने पेरेंट्स के लिए एक दिन गर्व की वजह बनेंगी। कई मुश्किलें आईं, फिर भी वे अपने अटूट हौसले के साथ डटकर खड़ी रहीं और 4 बार असफलताओं के बाद 5वीं बार में यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम क्रैक करके IPS ऑफिसर बनी थीं। इसके बाद, KBC में 1 करोड़ रुपये जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। अगर आपका लक्ष्य

साफ है और उसे पाने की इच्छाशक्ति दृढ़ है, तो समाज के ताने आपकी राह का रोड़ा नहीं बन सकते हैं। IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा की सक्सेस स्टोरी इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। जिन्होंने ठान लिया था कि वे माता-पिता के लिए ताने की वजह नहीं, बल्कि गर्व की वजह बनेंगी। कई मुश्किलें आईं, कई बार निराशा हुई, गलतियों से सीखा, लेकिन कभी हार नहीं मानी। इसीलिए उनकी सफलता देश की अनगिनत बेटियों के लिए मिसाल से कम नहीं है। मोहिता शर्मा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा की रहने वाली हैं। लेकिन उनका जन्म दिल्ली में हुआ है। उनके पिता मारुति उद्योग लिमिटेड से रिटार्ड हैं, जबकि मां होम मेकर हैं। मोहिता की स्कूलिंग DPS द्वारका से हुई है। वे पढ़ाई में बचपन से होशियार रही हैं। 10वीं बोर्ड रिजल्ट में उनके 92.20% नंबर और 12वीं में 90.70% नंबर आए थे। अपने माता-पिता की इकलौती संतान होने की वजह से मोहिता और उनके परिवार को कई तरह के सामाजिक ताने और रूढ़िवादिता का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बचपन से ही अपने मां-बाप के त्याग को देखा और मन में यह संकल्प लिया कि वह कुछ ऐसा बड़ा करेंगी जिससे उनके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा हो सके।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मैंने मन में ठान लिया था कि मैं अपने माता-पिता को गर्व करने का मौका दूंगी, ताकि मेरे जन्म के समय से ही उन्हें जो ताने सुनने पड़ रहे थे, उनके सामने वे हमेशा गर्व से सिर उठाकर जी सकें।' 12वीं में 90.70% अंक प्राप्त करने की वजह मोहिता को भारती विद्यापीठ कॉलेज में आसानी से एडमिशन मिल गया। उन्होंने साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। लेकिन इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने देश सेवा को चुना। कॉलेज से निकलते ही उन्होंने कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी शुरू कर दी। 2012 के बाद उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा दी, लेकिन असफल रहीं। पहले एक, फिर दो, तीन और चार परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली। बावजूद इसके, मोहिता ने असफलताओं को कभी निराशा का कारण नहीं बनने दिया।

वे कहती हैं, 'मुझे गाइड करने वाला कोई नहीं था, इसलिए मैं इस सफर में बिना किसी जानकारी के आगे बढ़ती रही कि आगे क्या होने वाला है। इसी वजह से अपने सपने को पूरा करने में मुझे 5 बार कोशिश करनी पड़ी, क्योंकि परीक्षा ही मेरे लिए सीखने का जरिया बन गई थी। गलतियां करना और उनसे सीखना ही मेरी सफलता का रास्ता बना।' यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2016 उनका पांचवां अटेंप्ट था। उन्होंने पिछली गलतियों का बोझ नहीं, बल्कि सिर्फ उनकी सीख लेकर परीक्षा दी और सफलता हासिल की। मोहिता शर्मा ने 5वीं बार में यूपीएससी प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू क्रैक करके 262वीं ऑल इंडिया रैंक (UPSC AIR) हासिल की थी।

>

यह सफलता उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ECI) में सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) पद पर नौकरी की जिम्मेदारियां निभाते हुए पाई थी। एक तरफ 2016 के यूपी इलेक्शन से जुड़े काम थे तो दूसरी तरफ यूपीएससी सीएसई एग्जाम की तैयारी करत रहीं।

वर्तमान में IPS मोहिता शर्मा जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिला पुलिस में सीनियर पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में तैनात हैं। उन्होंने अक्टूबर 2025 में यह पद सौंपा गया था। IPS मोहिता शर्मा, देश के फेमस टीवी क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 12 की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 1 करोड़ रुपये के लिए पूछे गए सवाल का सही जवाब देकर यह धनराशि जीती थी।

केबीसी सीजन 12 में 1 करोड़ रुपये के लिए सवाल पूछा गया था, 'इनमें से किस विस्फोटक पदार्थ का पेटेंट सबसे पहले बार 1898 में जर्मन रसायनशास्त्री जॉर्ज फ्रेडरिक हेनिंग ने करावाया था, और जिनका पहली बार इस्तेमाल द्वितीय विश्व युद्ध में किया गया?

image