4 часы - перевести

विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान संगीतज्ञ एवं अद्वितीय रचनाकार, 'भारत रत्न' डॉ. भूपेन हज़ारिका जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन अर्पित करता हूँ।
भूपेन दा की जीवन यात्रा में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना का स्पष्ट प्रभाव दिखता है। उनकी कालजई रचनाओं ने भाषा और क्षेत्र की सीमाएं तोड़कर राष्ट्र को एकजुट करने का काम किया।
असमिया संस्कृति के उत्थान और प्रचार-प्रसार तथा भारतीय संगीत को वैश्विक पटल पर विशिष्ट स्थान दिलाने के लिए वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

image