1 d - Traduzir

नीब करौरी बाबा की जीवन यात्रा पर बनी ‘हनुमान अंश’

नीब करौरी बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के कलाकार लखनऊ में विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के आवास पर पहुंचे। इस दौरान राजा भैया ने कलाकारों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और लोगों से फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की अपील की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 2.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक लगभग 80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वहीं, रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ सिनेमाघर में यह फिल्म देखने वाले हैं। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी फिल्म देख चुके हैं। उत्तराखंड में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है।

फिल्म ‘हनुमान अंश’ नीब करौरी बाबा के शुरुआती जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित है। बाबा के भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं।

फिल्म की कमाई और नेताओं द्वारा इसे देखे जाने के बाद ‘हनुमान अंश’ लगातार चर्चा में बनी हुई है।

image