बच्चों के भविष्य के लिए स्कूलों में मोबाइल पर लग सकती है रोक! 📱🚫
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की जरूरत पर जोर दिया है। गुजरात में 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों पर मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल चिंता का विषय है।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होना चाहिए। भले ही इस फैसले से कुछ वोट कम हो जाएं, लेकिन बच्चों के हित में राज्य सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।
उनका कहना है कि कई मा@मलों में बच्चे माता-पिता के सो जाने के बाद देर रात तक मोबाइल देखते रहते हैं। इसका असर उनकी नींद, स्वास्थ्य, पढ़ाई और एकाग्रता पर पड़ रहा है।
बच्चों के हाथ में मोबाइल से ज्यादा जरूरी उनके हाथ में किताब और आंखों में बेहतर भविष्य है। अब जरूरत है कि सरकार, स्कूल और अभिभावक मिलकर बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने के लिए जिम्मेदारी से कदम उठाएं।