थाने में चली गोली, महिला सिपाही की दर्दनाक मौत!
कौशांबी से सामने आई इस घटना ने पुलिस महकमे को भी सकते में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका महिला थाने में ड्यूटी पर तैनात थीं। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।
बताया जा रहा है कि गोली उनके गले को चीरते हुए जबड़े को पार कर बाहर निकल गई। थाने में अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मी तुरंत उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रियंका गाजीपुर के दुल्लापुर क्षेत्र के सिखरी गांव की रहने वाली थीं। उनके पिता का नाम रविंद्रनाथ यादव बताया गया है। करीब तीन महीने पहले ही उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पूरी की थी और उनकी पहली पोस्टिंग कौशांबी के महिला थाने में हुई थी। जून के आखिरी सप्ताह में उन्होंने महिला थाने में जॉइन किया था।
घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ASP अमित सिंह के मुताबिक, कमरे से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर राइफल का ट्रिगर किन परिस्थितियों में दबा और यह हादसा कैसे हुआ।
यह घटना एक युवा महिला पुलिसकर्मी के परिवार के लिए बेहद दर्दनाक है। कुछ ही समय पहले जिस बेटी ने वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा का सपना देखा था, उसकी जिंदगी अचानक खत्म हो गई। 💔
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏
#kaushambi #uppolice #mahilaconstable #breakingnews #hindinews