रामानंद सागर जी की 'रामायण' के बाद शायद दर्शकों को इतने वर्षों बाद किसी ऐसी फिल्म का अनुभव हुआ है, जिसने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है।
इसमें निभाए गए नींब करौरी बाबा के किरदार में शोभिनव सत्या जी को दर्शकों ने इतना स्नेह और सम्मान दिया है कि लोग उनसे मिलते ही श्रद्धा से नतमस्तक हो जाते हैं।
एक अत्यंत सरल और आत्मीय किरदार ने हर वर्ग और समुदाय के लोगों को भावुक कर दिया है।
सिनेमाघरों में लोग अपनी आस्था और भक्ति के साथ, जूते-चप्पल उतारकर सम्मानपूर्वक फिल्म देखने जा रहे हैं।
यह दृश्य दिखाता है कि कैसे भक्ति, कला और संस्कृति लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ सकती है और भारतीय संस्कृति व सनातन मूल्यों के प्रति एक नई प्रेरणा जगा रही है।
अगर आपकी भी श्रद्धा हनुमान जी और उनके परमभक्त बाबा नींब करौरी पर है, उनकी कृपा, चमत्कारों को महसूस करना चाहते हो तो यह फिल्म परिवार और बच्चों के साथ एक बार जरुर देखने जाइए
#hanumanansh
#hanumananshmovie
#kanchidham
#neemkarolibaba
#hanumanchalisa
#viralpost