2 часы - перевести

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बीच 6 साल की बच्ची के जिंदा बचने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। रसुवा जिले के टिमुरे में बच्ची करीब तीन दिनों तक मलबे और मिट्टी के नीचे दबी रही।

भोटेकोशी बाढ़ के बाद तलाश और बचाव अभियान में जुटी सशस्त्र पुलिस टीम को मिट्टी के नीचे से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने तुरंत खोज शुरू की और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बचाव के बाद उसकी हालत कमजोर होने पर काठमांडू ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रात और खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। शनिवार दोपहर बच्ची को काठमांडू लाया गया, जहां अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

तीन दिनों बाद मलबे के नीचे से जिंदगी की यह उम्मीद, बचाव दल की तत्परता की बड़ी मिसाल है।

image