राजस्थान के डूंगरपुर में एक महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना डूबती कार में फंसे पूरे परिवार की जान बचा ली। कार अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे तालाब में जा गिरी थी, जिसमें एक दंपती और उनका 11 महीने का बच्चा फंसा था। कार तेजी से पानी में डूब रही थी और आसपास मौजूद लोग मदद के लिए आगे आने से डर रहे थे। इसी दौरान सुरता परमार ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी।

वह तैरकर डूबती कार तक पहुंचीं और खिड़की का शीशा तोड़कर सबसे पहले बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद वह दोबारा कार के पास गईं और बच्चे के माता-पिता को भी एक-एक कर सुरक्षित बाहर ले आईं। अपने साहस के बारे में सुरता ने कहा कि 11 महीने के मासूम को अपनी आंखों के सामने अनाथ होते नहीं देख सकती थीं। उनके इस साहस और इंसानियत ने पूरे परिवार को नई जिंदगी दी।

#jagranjosh #rajasthan #dungarpur #rescueoperation #humanity

image