6 horas - Traduzir

मेरे निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी कैण्ट के रुद्राक्ष में आज गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों, किशोरियों तथा उनके परिवारों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल को समर्पित 'राष्ट्रीय पोषण माह' के शुभारंभ कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी महाराज एवं मा. केंद्रीय मंत्री श्रीमती Annapurna Devi जी के साथ सम्मिलित हुआ।
समर्थ, शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों की इस वर्ष की थीम 'मेरी आंगनवाड़ी, मेरी जिम्मेदारी' रखी गई है।
हर आंगनवाड़ी बहन, सहायिका तथा ग्राम पंचायत के नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपनी-अपनी आंगनवाड़ी की जिम्मेदारी लेकर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विजन 'आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत' के निर्माण में अपना योगदान दें।

image