12 Std - übersetzen

रूस में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर रिहा, पत्नी ने लगाई थी मदद की गुहार
रूस में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता रिहा होकर घर.आए हैं. उनकी पत्नी ने कंपनी की कानूनी मदद को अहम बताया रूस में हिरासत में लिए गए कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता अब घर लौट आए हैं. उनकी पत्नी स्नेहा गुप्ता ने एक वीडियो जारी कर यह जानकारी दी. उन्होंने बताया दरअसल, कानपुर के रहने वाले चंदन गुप्ता एक प्रोजेक्ट के सिलसिले में वर्क वीजा पर रूस गए थे. मॉस्को में मौजूद स्नेहा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पति पकड़े जाने की कोई खबर ही नहीं थी. शनिवार देर रात करीब 11:40 बजे चंदन को अचानक कस्टडी में ले लिया गया. इस दौरान उनका मोबाइल फोन और पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे. चंदन के साथ मौजूद एक दोस्त ने बाद में स्नेहा को इस बात की जानकारी दी. इसके तुरंत बाद उन्होंने कंपनी से संपर्क किया, ताकि यह साफ हो सके कि चंदन कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ है.

image