2 heures - Traduire

आज गुजरात के पंचमहल जिले में पावागढ़ पर्वत की चोटी पर विराजमान माँ महाकाली के पावन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माँ के श्रीचरणों में ध्वजा अर्पित कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के कल्याण की मंगलकामना की।
सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी के अथक प्रयासों से माँ महाकाली मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास हुआ। इसके पश्चात लगभग 550 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद इस मंदिर के शिखर पर पुनः ध्वजा लहराई गई।
माँ महाकाली का आशीर्वाद हम सभी को राष्ट्र एवं समाज की सेवा के लिए सदैव शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करता रहे।
जय माँ महाकाली! 🙏🚩

image