14 hrs - Translate

मेरठ के दौरली के कृष्णानगर निवासी आशुतोष राणा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया, बल्कि तीन पीढ़ियों से चली आ रही सैन्य परंपरा को भी आगे बढ़ाया है। आफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए), चेन्नई में 11 माह के कठिन प्रशिक्षण के बाद आशुतोष ने सेना में कमीशन प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और परिचितों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। आशुतोष राणा की सेना में अधिकारी बनने की राह बचपन से ही सैन्य माहौल से जुड़ी रही। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल कैंट और केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस से हासिल की। शिक्षा के साथ ही सेना के अनुशासन और देशसेवा की भावना उनके व्यक्तित्व का हिस्सा बनती गई। ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने शारीरिक दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य कौशल की कठिन कसौटियों को पार किया।
Gaurav jaat

image