2 saat - çevirmek

🇮🇳 अफगानिस्तान के क्रिकेट प्रोमो में दिखा भारत का पूरा जम्मू-कश्मीर! 🏏

भारत और अफगानिस्तान के बीच आगामी क्रिकेट सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (AC के एक प्रचार वीडियो को लेकर पाकिस्तान में नाराजगी की खबर है। प्रोमो में दिखाए गए नक्शे में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत की सीमाओं के भीतर दर्शाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह प्रोमो ACB के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया था। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को जिस तरह दर्शाया गया, उसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आपत्ति जताए जाने की खबरें सामने आई हैं। पाकिस्तान इस मुद्दे को आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने पर भी विचार कर सकता है।

वहीं, भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट सीरीज 13 सितंबर से नई दिल्ली में शुरू होने वाली है।

🗺️ नक्शा भले कुछ सेकंड का हो, लेकिन उसका संदेश दूर तक जाता है। 🇮🇳

आप इस नक्शे को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय बताइए।

image