13 ore - Tradurre

ट्रॉली बैग में 8.295 किलो गांजा, 22 साल की युवती गिरफ्तार!
कानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवती को गांजे की बड़ी खेप के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, युवती भुवनेश्वर से गांजा लेकर कानपुर पहुंची थी और इसे एक अज्ञात व्यक्ति को डिलीवर करना था।

चेकिंग टीम को देखकर युवती अचानक पीछे मुड़कर जाने लगी, जिससे पुलिस को शक हुआ। तलाशी में उसके ट्रॉली बैग से टेप में पैक गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। बताया गया कि युवती नोएडा में हाउसकीपिंग का काम करती है।

अब पुलिस मोबाइल और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। जांच के जरिए ओडिशा के सप्लायर और कानपुर में खेप लेने वाले रिसीवर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

image