3 uur - Vertalen

दिल्ली हाई कोर्ट ने विनेश फोगाट को वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के सिलेक्शन ट्रायल में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है. बता दें कि ट्रायल 14 सितंबर को दिल्ली में है. विनेश फोगाट 14 सितंबर को दिल्ली में होने वाले सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के सिलेक्शन में ट्रायल नहीं दे पाएंगी. गुरुवार रात जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने विनेश की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने अंतरिम राहत मांगी थी.

कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि 7 सितंबर, 2026 के सर्कुलर में तय किए गए मानदंड सभी पर सामान रूप से लागू रहेंगे. अगर कोई खिलाड़ी तय इवेंट में हिस्सा नहीं लेता तो वह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की निर्धरित पात्रता श्रेणियों में नहीं आता. इस तरह विनेश की इंटरनेशनल रेसलिंग में वापसी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है.

image