तुम्हारा IQ राहुल गांधी जैसा है', रिया अहीर ने शहजाद पूनावाला को कहा 'अंकल', तो यूं मिला मुंहतोड़ जवाब- VIDEONEET प्रोटेस्ट से वायरल हुईं रिया अहीर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा किसी विरोध प्रदर्शन की वजह से नहीं, बल्कि बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला संग सोशल मीडिया पर छिड़ी तीखी जुबानी जंग को लेकर हो रही है।पूनावाला ने रिया के 'बिग बॉस 20' में एंट्री न मिल पाने पर उन पर तंज कसा है।
दरअसल, वि"वाद की असली वजह रिया अहीर की एक पोस्ट बनी, जिसमें उन्होंने शहजाद पूनावाला का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पू, तुमने मुझे क्यों छेड़ा? अब जब आपने मेरा एल्गोरिदम खराब कर ही दिया है, तो इंस्टाग्राम पर मेरी कोलैब रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लो।' उन्होंने इस पोस्ट में पूनावाला को बकायदा टैग भी किया है।
रिया ने पूनावाला को कहा अंकल
इस वीडियो में रिया अहीर ने पूनावाला को बार-बार 'अंकल' कहा और सवाल उठाया कि वे उनकी पर्सनल लाइफ पर कमेंट क्यों कर रहे हैं। उन्होंने ये भी दावा किया कि पूनावाला ने अपने पिछले वीडियो में जिन लोगों के नामों का जिक्र किया था, उनसे उनका कोई पॉलिटिकल कनेक्शन नहीं है।
अहीर ने आगे आ"रोप लगाया कि पूनावाला की टिप्पणियां पहले से तय स्क्रिप्ट के हिसाब से थीं। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने भारतीय सेना या किसी दूसरी संस्था का अनादर किया है, तो वे सबूत दिखाएं। नेशनल टेलीविजन पर अपने बारे में कही गई बातों का जवाब देते हुए रिया ने कहा कि फिलहाल उनका किसी भी राजनीतिक हस्ती से जुड़ने का कोई इरादा नहीं है।
भड़के पूनावाला ने यूं दिया करारा जवाब
इसके बाद शहजाद पूनावाला ने भी अपना जवाब देने में देरी नहीं लगाई। उन्होंने ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, 'प्यारी रिया, मुझे यकीन है कि तुम मेरे बारे में नहीं जानतीं। कोई बात नहीं। आखिर तुम्हारा IQ और जानकारी राहुल गांधी से मेल जो खाती है और यह हमने तब देखा था जब तुमसे 'वंदे मातरम' के बारे में पूछा गया था। मुझे अफसोस है कि बिग बॉस के घर में घुसने से पहले ही तुम्हें बाहर निकाल दिया गया।'
उन्होंने आगे कहा, 'शायद आपको ये बेहतर पता होगा कि राहुल गांधी खुद अपना चुनाव नहीं जीत सकते - तो वे आपको क्या जिताएंगे? तीसरी बात, वो वीडियो आरफा के बारे में था। आप तो बस उसमें शामिल थे, लेकिन मैं लोगों की अटेंशन पाने की आदत को समझता हूं।