2 часы - перевести

महज 18 साल की उम्र… जब जिंदगी को समझने और सपने देखने की शुरुआत होती है, तब मनजीत सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना जीवन कु"र्बान कर दिया। 🇮🇳💐
पढ़ाई के दिनों से ही मनजीत का सपना भारतीय सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना था। महज 17 वर्ष की उम्र में सेना में शामिल हुए और 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उनकी तैनाती टाइगर हिल क्षेत्र में हुई।
7 जून 1999 को दुश्मनों से लोहा लेते हुए मनजीत सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। परिवार के मुताबिक, वह कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले सबसे कम उम्र के सैनिकों में शामिल थे। मां सुरजीत कौर के लिए बेटे को खोना ऐसा दर्द था, जिसकी कल्पना भी उन्होंने कभी नहीं की थी।
मनजीत की शहादत आज भी देशवासियों को याद दिलाती है कि हमारी आजादी और सुरक्षा की कीमत हमारे वीर जवानों ने अपने खू"न से चुकाई है।
मां-बाप का बेटा था,लेकिन देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर गया। ऐसे वीर सपूत को शत-शत नमन। 🇮🇳🙏

image