9 साल की बच्ची से अनैतिक कृत्य का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश भी नाकाम

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ अनैतिक कृत्य के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को तिलकेश्वर तिराहे स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में नाबालिग बालिका के साथ घटना हुई। परिजनों ने 10 सितंबर को जीवाजीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी अकबर उर्फ भय्या पिता असलम हेला, उम्र 35 वर्ष, निवासी जांसापुरा तलाई, उज्जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की और 10 सितंबर की रात उसे गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल की कार्रवाई के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने भागने के प्रयास को लेकर आरोपी के खिलाफ अलग से भी प्रकरण दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।

#ujjain #ujjainpolice #crimenews #pocso #madhyapradesh S

image