3 horas - Traduzir

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचे विधायक चिंतामणि मालवीय, बोले- जनभावना है कि बाबा को नहीं हटाया जाए

उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को विधायक चिंतामणि मालवीय मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और उज्जैन व मध्यप्रदेश की समृद्धि की प्रार्थना की। मालवीय ने कहा कि यह मंदिर वर्षों से लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है और जनभावना है कि बाबा हनुमान को नहीं हटाया जाए।

विधायक ने कहा कि सड़क का पर्याप्त चौड़ीकरण हो चुका है। पिछले सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी भी इसी मार्ग से निकली, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए और कोई बड़ी परेशानी सामने नहीं आई। ऐसे में मंदिर हटाने का कारण नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि संभवत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक मामले की पूरी जानकारी अभी नहीं पहुंची है। उम्मीद है कि जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री जनभावना के अनुरूप निर्णय लेंगे।

शाही मस्जिद के सवाल पर मालवीय ने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद को एक ही तराजू पर तौलना उचित नहीं है। उनके मुताबिक मामले में पूरी मस्जिद हटाने का विषय नहीं, बल्कि करीब 15 फीट हिस्से को लेकर मामला है।

#khadehanumanmandir #ujjain #chintamanimalviya #mahakalnagari #jaishriram S

image