1 d - Tradurre

अंकल मेरा बाप बाइक चुराता है!’ चॉकलेट नहीं दिलाने पर बच्चे ने खोली पिता की पोल, पुलिस को बता दिया चोरी की बाइकों का ठिकाना! आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले से जुड़ा एक बेहद अजीबोगरीब मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल दावे के अनुसार, महज छह साल के एक मासूम बच्चे ने पिता द्वारा चॉकलेट और बिस्कुट न दिलाए जाने की नाराजगी में सीधे पुलिस के सामने अपने ही पिता की करतूतों का भंडाफोड़ कर दिया।

कहा जा रहा है कि बच्चे की बताई सटीक जानकारी और ठिकाने के आधार पर पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए चोरी की कई बाइकों का पता लगाकर बड़ा खुलासा किया। इंटरनेट पर प्रसारित सूचनाओं के मुताबिक यह घटना करीब एक महीने पुरानी बताई जा रही है। हालांकि, इस पूरे वायरल दावे और घटनाक्रम की अब तक किसी आधिकारिक स्तर या स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हो सकी है।

image