2 Std - übersetzen

अपनी माटी, अपना देस..
ह्यूस्टन स्थित इंडिया हाउस में Haryanvis in Texas (HARIT) द्वारा आयोजित समारोह में प्रवासी भारतीयों के साथ आत्मीय संवाद एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
आज जहाँ कहीं भी भारतीय हैं, वहाँ भारत की आत्मा रचती-बसती है। आप सभी ने अपने देश से हज़ारों मील दूर रहकर भी 'वसुधैव कुटुंबकम्' के भाव को आत्मसात कर भारतीय मूल्यों, संस्कृति और संस्कारों को जीवंत रखा है।
आपके परिश्रम, प्रतिभा और पुरुषार्थ ने न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि टेक्सास के साथ साथ अमेरिका की प्रगति में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है।
निरंतर आगे बढ़ते रहिए, भारतीयता के विचारों को बढ़ाते रहिए और वैश्विक पटल पर माँ भारती का मानवर्धन करते रहिए।
जय हिंद🇮🇳🇮🇳

image