2 часы - перевести

खेल मंत्री मनसुख के दखल के बाद नरम पड़ा दिव्यांशी का रुख
एशियन गेम्स से वंचित होने पर रोशिबिना पर लगाए गंभीर आरोप
खेलपथ संवाद
नई दिल्ली। आइची-नागोया एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशू टीम में शामिल होने के बाद बाहर की गईं दिव्यांशी चौधरी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद 18 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय महासंघ के खिलाफ अपना रुख नरम कर लिया है। दिव्यांशी ने अब कहा है कि वह अपनी चोट से उबरने और भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने पर ध्यान देंगी।

image