बांदा के बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में 16 अगस्त की रात तीन छात्रों की तबीयत बिगड़ने और इलाज के दौरान दो की मौत के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में विद्यालय की रसोई से लिए गए मूंग की दाल के नमूने में कीड़े मिलने की पुष्टि हुई है।

घटना के अगले दिन 17 अगस्त को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विद्यालय की रसोई की जांच की थी। टीम ने वहां से मूंग की दाल, आटा, रिफाइंड, पका चावल, रोटी और कद्दू की सब्जी के छह नमूने लिए थे। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ की प्रयोगशाला भेजा गया था।

जांच रिपोर्ट में मूंग की दाल में कीड़े मिलने की पुष्टि हुई है। इससे विद्यालय में खाद्य सामग्री के रखरखाव और छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

image