सेंट्रल एशिया के जहरीले सांपों में से एक कैस्पियन कोबरा भारत के हिमाचल प्रदेश में एंट्री ले ली है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, नाजा ऑक्सियाना यानी कैस्पियन कोबरा के काटने से हिमाचल के चंबा में दो लोगों की मौत हो चुकी है। रिसर्च में यह सामने आया है कि इस जहरीले सांप ने उत्तर पश्चिमी हिमालय में अपना दायरा बढ़ाया है। स्थानीय रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि इसका दायरा धीरे-धीरे कम ऊंचाई वाले इलाकों की ओर भी बढ़ रहा है। यह सांप इतना खतरनाक है कि इसके डंसने के आधे घंटे के भीतर पीड़ित की मौत हो जाती है।

एपिडेमियोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, कैस्पियन कोबरा को सेंट्रल एशियन कोबरा (नाजा ऑक्सियाना) के नाम से जाना जाता है। इस सांप की प्रजाति मूल रूप से मध्य एशिया की है, लेकिन इसकी मौजूदगी हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाके में दर्ज की गई है। चंबा इलाके में इसके काटने से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। चूंकि यह सांप भारत में नहीं पाया जाता था, इसलिए यहां इसका एंटी वेनम भी मौजूद नहीं है। भारत में सांप की चार प्रजाति स्पेक्टेकल्ड कोबरा, रसेल वाइपर, कॉमन क्रेट और सॉ-स्केल्ड वाइपर होती है। स्थानीय स्तर पर इसके इलाज के लिए एंटी वेनम अस्पतालों में उपलब्ध है।

#caspiancobra #najaoxiana #centralasiancobra #himachalpradesh

image