1 d - перевести

राष्ट्रसेवा के संकल्प को समर्पित यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। 🇮🇳

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modi जी का जीवन राष्ट्रसेवा, अनुशासन, समर्पण और जनकल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को नई ऊर्जा मिली है तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं। उनका दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम करोड़ों देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।

इस पावन अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। माँ भगवती और बाबा केदार से कामना है कि उनका मार्ग सदैव प्रशस्त रहे और उनके नेतृत्व में भारत राष्ट्र उन्नति, समृद्धि एवं गौरव की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।

image