20 часы - перевести

दिशा सालियान केस में CBI की नई FIR, जिया खान की मां राबिया खान ने उठाए सवाल

दिशा सालियान की 2020 में हुई मौ"त के मामले में CBI ने दोबारा जांच शुरू कर दी है। FIR में आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया और रोहन रॉय समेत कई नामों का जिक्र है। हालांकि, सिर्फ FIR में नाम होने से किसी को दोषी नहीं माना जा सकता।

सूरज पंचोली ने दिशा को जानने से इनकार किया है। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें दिशा के मामले में अपनी बेटी जिया के केस जैसी ही जांच संबंधी चिंताएं नजर आ रही हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण सबूतों को सुरक्षित रखने और हर पहलू की निष्पक्ष जांच की बात कही।

जिया खान मामले में सूरज पंचोली को 2023 में विशेष CBI अदालत ने सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

अब दिशा सालियान मामले में CBI की नई जांच के दौरान पुराने रिकॉर्ड, सबूतों और संबंधित लोगों की भूमिका की दोबारा जांच की जाएगी। आने वाले समय में जांच से क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर सबकी नजर है।

image