20 horas - Traducciones

मशाल 2026 बिहार सरकार की राज्यव्यापी खेल प्रतिभा खोज पहल है, जिसके जरिए स्कूल स्तर से उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं इसमें हिस्सा ले सकेंगे। विद्यालय स्तर से शुरू होकर संकुल, प्रखंड, जिला और राज्य स्तर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में एथलेटिक्स, साइक्लिंग, फुटबॉल, कबड्डी और वॉलीबॉल में प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। एथलेटिक्स में 60 मीटर, 100 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, लंबी कूद और बॉल थ्रो जैसी स्पर्धाएं शामिल हैं। बैटरी टेस्ट और खेल प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का आकलन होगा।
2 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा मशाल 2026 बिहार के स्कूलों से राज्य स्तर तक खेल प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का मंच देने का एक बड़ा अभियान है। अगर आपके अंदर खेल का हुनर है, तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आपकी प्रतिभा को अब एक मंच मिलने वाला है।
#mashaal2026 #khelmeinbihar #biharsports #khelpratibha #khelobihar
Samrat Choudhary श्रेयसी सिंह Department of Sports, Government of Bihar DG Bssa Information & Public Relations Department, Government of Bihar PIB in Bihar Department of Sports, MYAS,

imageimage