2 heures - Traduire

धर्म जीवन के प्रारम्भ से अन्त तक साथ रहने वाला शाश्वत तत्व है : डॉ. मोहन राव भागवत
उज्जैन। भगवान महाकाल की नगरी अवन्तिका उज्जयिनी में आयोजित युवा धर्म संसद के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत ने धर्म को जीवन के प्रत्येक पक्ष को दिशा देने वाला शाश्वत तत्व बताते हुए कहा कि धर्म केवल वृद्धावस्था में पढ़ने या समझने का विषय नहीं है, बल्कि मनुष्य के जन्म से मृत्यु तक उसके जीवन का आधार बना रहता है। उन्होंने युवाओं से धर्म को केवल कर्मकाण्ड अथवा किसी सम्प्रदाय विशेष के रूप में न देखकर उसके व्यापक और व्यावहारिक स्वरूप को समझने तथा उसे अपने आचरण में उतारने का आह्वान किया।

image