7 часы - перевести

मैंने हजारों बार प्रार्थना की है कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों!” श्रुति हासन की इस बात ने पीरियड्स और महिलाओं की तकलीफ को लेकर नई चर्चा छेड़ दी। ❤️‍🩹

श्रुति हासन ने वर्कप्लेस में पीरियड लीव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्होंने कई बार प्रार्थना की है कि पुरुषों को भी पीरियड्स हों, ताकि वे समझ सकें कि इस दौरान महिलाओं को किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है। उनका कहना था कि शायद तब पीरियड्स को वर्क कल्चर का हिस्सा बनाने की जरूरत बेहतर तरीके से समझी जाएगी।

पीरियड्स के दौरान दर्द, थकान, मूड में बदलाव और दूसरी शारीरिक परेशानियां कई महिलाओं के लिए रोजमर्रा के काम को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसे में पीरियड लीव को लेकर लंबे समय से वर्कप्लेस पर चर्चा होती रही है। 🩷

श्रुति हासन की इस टिप्पणी ने भी इसी मुद्दे को सामने ला दिया कि महिलाओं की इन परेशानियों को समझने और वर्कप्लेस पर उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है। 🌸

#shrutihaasan #periodleave #periodtalk #periods #womenhealth #womenrights #workplace #periodawareness #menstrualhealth #bollywoodnews #celebritynews #viralnews #womenempowerment

image