1 h - Tradurre

यह घोषणा पंजाब के अमृतसर के रहने वाले बिजनेसमैन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान (उर्फ राजा डी किंग) ने की है।

आयोजक ने करीब 1,000 आईफोन (iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल) बांटने की व्यवस्था करने की बात जरूर कही है, लेकिन 22 सितंबर को पहले चरण में केवल 10 आईफोन ही बांटे जाएंगे। बाकी फोन धीरे-धीरे अलग-अलग चरणों और अन्य शहरों में वितरित किए जाएंगे।

लंगर का मतलब यह नहीं है कि लाइन में खड़े हर व्यक्ति को फोन मिल जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों को एक तय व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ना होगा और रोजाना 'जय माता दी' लिखना होगा। जो कोई भी एक भी दिन चूकेगा, वह रेस से बाहर होजाएगा।

22 सितंबर को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच लाइव लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसमें केवल 10 भाग्यशाली विजेताओं को चुना जाएगा।

राकेश त्रेहान का दावा है कि उन्हें सपने में माता रानी ने दर्शन दिए थे, जिसके बाद उन्होंने इसे माता का प्रसाद मानकर बांटने का फैसला किया। इससे पहले भी वे 'पेट्रोल लंगर' जैसी चीजें आयोजित कर चुके हैं।
#punjab
#iphones
#businesssuccess

image